फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फोन करके मोहल्ले में बुलवा सकेंगे मोबाइल कैश वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खाते से पैसा निकालने के इच्छुक लोगों के लिए एक और राहत भरी खबर है। एक ही मोहल्ले में कई लोगों के जरूरतमंद होने पर अब बैंक ऑफ बड़ौदा की मोबाइल कैश वैन फोन करने पर भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

बैंकों के बाहर की भीड़ निपटाने के बाद ये वैन आपके बताए स्थान पर पहुंचेंगी। इसके लिए कॉल की संख्या के आधार पर प्राथमिकता तय की जाएगी। हालांकि इन तीनों कैश वैन का पहला उद्देश्य शहर के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों के बाहर लगी भीड़ को नियंत्रित करना है। यहां से बचे समय के बाद ही मोबाइन वैन मोहल्लों में भेजी जाएगी। वैन में लगे बायोमीट्रिक पेमेंट सिस्टम या डेबिट कार्ड को स्वैप कर किसी भी बैंक के खाताधारक (एसबीआई को छोड़कर) दस हजार रुपये तक निकाल सकेंगे।
यह सुविधा उन लोगों के लिए है, जिनके आधार कार्ड खाते से लिंक हैं। ये वैन हॉटस्पॉट एरिया के अंदर नहीं जाएंगी। सीमा पर ही रुपये निकालने की सुविधा देंगी। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व मास्क लगाना अनिवार्य है। कैश वैन बुलाने के लिए फोन नंबर 9795930372 (कोरोना वालंटियर अनुराग मिश्र, बैंक ऑफ बड़ौदा) को फोन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें