फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरपुर मंडी की दुकानें आज से ऑड, इवेन सिस्टम से खुलेंगी

विज्ञापन
चकरपुर मंडी का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण, एडीजी जय नारायण सिंह, जिलाधिकारी डॉ
विज्ञापन
चकरपुर मंडी की दुकानेें मंगलवार से ऑड और इवेन सिस्टम से खुलेंगी। यहां कुल 600 दुकानें हैं। इस हिसाब से रोजाना 300 दुकानें ही खुलेंगी। एक दिन ऑड नंबर (एक, तीन, पांच, सात...) और अगले दिन इवेन नंबर (दो, चार, छह, आठ...) की दुकानें खुलेंगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंडी में भीड़ कम करने के लिए यह निर्णय जिले के नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण ने लिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी गोकर्ण जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी के साथ सोमवार सुबह मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे। भीड़ देखकर ग्राहकों और दुकानदारों के बीच उचित दूरी बनाकर रखने को कहा। इसके बाद ऑड, इवेन सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि यह सिस्टम मंगलवार से लागू कर दिया गया है। जिनके यहां माल आ गया है, ऐसे दुकानदारों को अलग-अलग टाइम में बुलाकर दुकान खोलने का आदेश दिया है, ताकि उनका माल न खराब हो पाए। इसके अलावा मंडी में सब्जियां लेकर आने वाले वाहनों या यहां से जाने वाले वाहनों में दो या तीन लोग से अधिक लोग नजर आए तो रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही साफ सफाई का भी ध्यान रखने को कहा गया है। मंडी में अनावश्यक घूमने वालों पर भी कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान एडीजी जय नारायण सिंह, डीआईजी अनंत देव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें