फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: नवाब टैंक में नहाते समय युवक की डूबकर मौत, साथियों ने बताई ये बात

Wed, 24 Aug 2022 04:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बांदा जिले में नवाब टैंक में नहाते समय श्रद्धालु युवक की डूबकर मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ पैदल चित्रकूट कामतानाथ दर्शन करने जा रहा था। पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक मृतक और उसके साथी तैरना नहीं जानते थे।
विज्ञापन


सीमावर्ती महोबा जनपद के श्रीनगर में मनोहर गंज निवासी सुरेंद्र कुमार गुप्ता का पुत्र अमित गुप्ता (24) सोमवार को घर से चित्रकूट के लिए पैदल निकला था। साथ में पड़ोसी दोस्त लोकेंद्र, चुनमुन, शिवम व वेदांत आदि भी थे। बुधवार को सुबह शहर के नरैनी रोड स्थित नवाब टैंक में सभी नहाने लगे। तभी घाट की सीढ़ियों पर पैर फिसल जाने से अमित गहरे पानी में समा गया।

साथियों ने उसे शर्ट-पैंट आदि बांधकर बचाने की कोशिश की। लेकिन वह डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से उसका शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई हर्षवर्धन गुप्ता ने बताया कि अमित दो भाइयों में छोटा था। गांव में ही गल्ले की आढ़त दुकान किए था। साथियों ने उसके डूबने की सूचना दी। यह भी बताया कि नवाब टैंक से उसे बाहर निकालने में लगभग एक घंटे का समय लग गया। समय पर ढूंढने की कोशिश होती तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें