फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कंटेनर समेत मवेशी लूट में चार गिरफ्तार, दो फरार

Tue, 23 Aug 2022 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कंटेनर समेत 47 मवेशियों को लूटने के मामले में पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर कंटेनर और 27 मवेशी, 70 हजार रुपये व लूट में इस्तेमाल स्कार्पियो व कार बरामद की। दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को अंतरजनपदीय गिरोह का सदस्य बता रही है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि 13 अगस्त को मवई बाईपास के पास स्कार्पियो सवार लोग चालक को बंधक बनाकर मवेशियों से भरा कंटेनर लूट ले गए थे। कंटेनर में 47 मवेशी जबलपुर से खरीदकर फतेहपुर बिक्री के लिए ले जाए जा रहे थे। सर्विलांस टीम और महोबा जनपद व सहारनपुर पुलिस के सहयोग से मंगलवार को महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र में मालिन पहाड़िया से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इनमें मुख्य आरोपी सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र में गंगोखालसा गांव निवासी आजम कुरैशी उर्फ सोनू सहित इसी गांव के इंतजार कुरैशी, महोबा के हवेली दरवाजा मोहाल निवासी शकील अंसारी और महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र में खजुरिहा गांव निवासी मुकेश सैनी उर्फ बंटा शामिल हैं।
विज्ञापन


फरार दो आरोपियों में महोबा जिले के नरेश अहिरवार और उसका चाचा है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने 1.20 लाख रुपये में 12 मवेशी बेच दिए। आठ अन्य मवेशी किसी अज्ञात व्यक्ति को दे दीं। शेष मवेशी बरामद हो गए। टीम में कोतवाली देहात प्रभारी अंबुजा त्रिवेदी, एसआई रमेश कुमार व भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें