फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर युवक की मौत, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 12 Dec 2025 05:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: नरैनी थाना क्षेत्र में साइकिल से घर लौट रहे युवक को तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। कानपुर रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नरैनी थाना क्षेत्र के पिपरहरी निवासी उमेश (28) बृहस्पतिवार की रात साइकिल से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास स्थित मोड़ पर पहुंचा, तभी नरैनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि उमेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां सुधार न होने पर देर रात उसे कानपुर भेजने की सलाह दी गई। परिजन उमेश को कानपुर लेकर जा रहे थे कि रास्ते में रात करीब साढ़े 12 बजे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक उमेश दो भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार पहले ही बड़े बेटे को बिजली करंट लगने की दुर्घटना में खो चुका है। अब उमेश की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। उसकी दो छोटी बेटियां हैं, जो अब पिता की छाया से वंचित हो गईं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें