फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: हाईटेंशन लाइन से पाइप छूने से मजदूर की मौत, बोरिंग के दौरान लगा था करंट, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 12 Dec 2025 05:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सवायजपुर में ककरौआ ईंट भट्ठे के पास खेत में बोरिंग करते समय मजदूर की लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू जाने के कारण करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सवायजपुर कोतवाली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के खेत में बोरिंग करते समय लोहे का पाइप ऊपर निकली हाईटेंशन लाइन से छू गया। इसके कारण पाइप पकड़े मजदूर को करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में ककरौआ ईंट-भट्ठे के पास हुई।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के फदुल्लापुर निवासी रामचेला (23) मजदूरी करता था। पिता रामवीर के मुताबिक, ककरौआ ईंट-भट्ठे के पास एक खेत में बोरिंग हो रही थी। इसी में रामचेला मजदूरी कर रहा था। शुक्रवार की सुबह बोरिंग में डालने के लिए लोहे का पाइप रामचेला ने उठाया था। यह पाइप खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गया। इसके कारण रामचेला को करंट लग गया।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
झुलसकर वह वहीं तड़पने लगा। साथी मजदूरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया और पिता को सूचना दी। सीएचसी में चिकित्सक ने रामचेला को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी रुचि और दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर देंगे, तो जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें