फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: मुठभेड़ में ईरानी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…खाकी का चोला ओढ़कर अंजाम देते थे वारदात

Sun, 24 Aug 2025 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: मटौंध थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ में ईरानी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, फर्जी पुलिस आईडी कार्ड, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ा तमंचा और कारतूस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में खाकी वर्दी पहनकर चोरी, लूट और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले ईरानी गैंग के दो सदस्यों को रविवार सुबह मटौंध पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सोने-चांदी के आभूषण, फर्जी पुलिस आईडी कार्ड समेत बाइक बरामद हुई है। दोनो घायलों  को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को ई-रिक्शा से कार्यालय जा रही एक महिला को बाइक सवार युवकों ने फर्जी पुलिस आईडी कार्ड दिखाकर सोने-चांदी के जेवर लूट लिए थे।

विज्ञापन

एसपी पलाश बंसल ने पुलिस टीमों का गठन कर खुलासे की बात कही थी। पुलिस और एसओजी की टीमें सुरागरसी कर रही थीं। रविवार की सुबह मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरामुगली गांव के पास नगर कोतवाली, मटौंध थाना और एसओजी पुलिस ने ईरानी गैंग के दो सदस्यों को घेर लिया। भागते हुए दोनों लुटेरों ने पुलिस पर फायर झोंका। बचाव में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। पैर में गोली लगने पर दोनों लुटेरे मप्र के शहडोल जिले के निवासी सलमान और फिरोज घायल होकर गिर गए।

विज्ञापन

कई राज्यों में घटनाओं को दिया है अंजाम
पुलिस टीम ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। एसपी पलाश बसंल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ईरानी गैंग के दोनों सदस्यों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, दो तमंचे, पुलिस के फर्जी आईडी कार्ड, फर्जी नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बताया कि दोनों लुटेरे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत राजस्थान आदि राज्यों में लूट, चोरी और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते थे। जनपद में हुई चार घटनाओं में दोनों लुटेरों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें