बांदा तिहरे हत्याकांड के आरोपी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बांदा में हुए ट्रिपल मर्डर में 15 नामजद हत्यारोपियों में से पुलिस ने 10 को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में धर्मवती, रज्जो, शकुंतला व वृद्धा मछला सहित देवराज, शिवपूजन, सुरेश उर्फ बबलू, रोहित, कामता व धर्मवीर शामिल।
वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा ने ट्रिपल मर्डर मामले में लापरवाही करने के आरोप में कालूकुआं चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा समेत दीवान और 2 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। जांच पूरी होने के बाद निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। सीओ सदर चौकी पुलिस कर्मियों पर लगे लापरवाही के आरोपों की जांच कर रहे हैं।
बता दें कि बांदा में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे चमरौड़ी चौराहे के पास ट्रिपल मर्डर से दहशत फैल गई थी। प्रयागराज में तैनात एक सिपाही, उसकी मां और बहन का बड़ी ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। ट्रिपल मर्डर की इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया था।