फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: मातृ पूजन में खाना खाने से छह बीमार, मासूम की मौत, फूड प्वाइजनिंग के कारण बिगड़ी सबकी तबीयत

Wed, 06 Mar 2024 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में शादी समारोह में खाना खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मरीज अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के बबेरू में शादी समारोह में मातृ पूजन (मायन) में खाना खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। अन्य सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह फूड प्वाइजनिंग बताई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव निवासी चेतन के बेटे धनराज की शादी है। मंगलवार की रात मातृ पूजन में शामिल होने के लिए रामकरन प्रजापति (36) पत्नी और बच्चों के साथ गए थे। रात में खाना खाकर लौटने पर रात 11 बजे के बाद उन्हें उल्टी-दस्त शुरू हो गए। रामकरन, पत्नी सुशीला (32), पुत्री अन्नपूर्णा (5), दिव्या (9), नेहा (14), धनराज (12) की हालत खराब हो गई। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां अन्नपूर्णा ने दम तोड़ दिया। शेष सभी का इलाज चल रहा है। परिवार के सदस्यों ने फूड प्वाइजिंग की बात कही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश ने भी इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें