फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: स्कॉर्पियो रेलिंग से टकराकर पलटी, एक की मौत, चार घायल, चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे सभी

Tue, 02 Jul 2024 06:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में सड़क हादसा हुआ। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। जबकि स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
अतुल स्वर्णकार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर स्कॉपियो का स्टीयरिंग फेल हो जाने से लहराकर रेलिंग से टकराकर पलट गई। उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर घायल हो गए। कार चालक की मौत हो गई। उरई जिले के शहर में विजय नगर निवासी अतुल स्वर्णकार उर्फ लाल जी (38) अपने बड़े भाई आलोक स्वर्णकार (42), भाभी ललिता स्वर्णकार (39), भतीजी प्रियम स्वर्णकार (14), भतीजे आयुष (12) व गौरांक (5) के साथ मंगलवार को सुबह छह बजे करीब स्कार्पियों में सवार होकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस से चित्रकूट दर्शन करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में टोल प्लाजा के एक किलोमीटर आगे चित्रकूट से 58 किलोमीटर पहले अचानक स्कार्पियो की स्टीयरिंग फेल हो जाने से गाड़ी लहराकर रेलिंग से टकरा गई। स्कार्पियों कई पलटी खाकर पलट गई। कार चालक अतुल को मौत हो गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।

घायल भाई आलोक ने बताया कि अतुल उरई में जनसेवा केंद्र चलाता है। ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने का काम करता था। घर में पत्नी अलका स्वर्णकार व दो बच्चे हैं। वह सभी चित्रकूट जा रहे थे तभी हादसा हुआ है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। शव का पंचनामा भराया जा रहा है। शव को मोर्चरी में रखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें