फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: साथी गांव के प्रधान की सर्प दंश से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 23 Oct 2024 05:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

सर्प दंश से मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बांदा जिले में सर्प दंश से प्रधान उमेश प्रताप की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक उमेश प्रताप की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोशाला का निरीक्षण करने गए प्रधान को सांप ने डस लिया। इससे उनकी मौत हो गई। बबेरू कोतवाली के साथी गांव निवासी उमेश प्रताप (28) गांव के प्रधान थे। बुधवार की सुबह गांव स्थित गोशाला का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चचेरे भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि दो भाइयों में छोटे थे। पिता स्व. अशोक कुमार पटेल का वर्ष 2009 में निधन हो चुका है। घर में मां आशा है। साल भर पहले पत्नी प्रीति से शादी हुई थी। बबेरू इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि परिजन सर्प दंश से मौत होना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की सूचना पर पूर्व राज्य मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ने परिजनों को सांत्वना दी है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें