फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पानी भरने गई महिला की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 04 Sep 2022 11:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
करंट लगने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ोहरा गांव की देवेला उर्फ विद्या तोमर (40) पत्नी स्वर्गीय पप्पू घर में लगे समरसेबल से पानी भरने के लिए गई थी। तभी अचानक करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। मृतका का एक बेटा सिंटू हैं, जो अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया हुआ था। सुबह घर का दरवाजा न खुलने पर पड़ोस के ही रहने वाले धनीराम निषाद ने सीढ़ी लगाकर अंदर जाकर देखा तो महिला हैंडपंप के पास पड़ी थी।

धनीराम ने महिला का हाथ हिलाया तो उसे भी करंट लग गया। धनीराम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ोसियों ने मृतका के बेटे को सूचना भेजी है। मृतका का मायका झंझरी में है। मृतका के पति की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें