फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: रस्सी के सहारे झूलता मिला सिपाही का शव, सुसाइड से पहले ब्लॉक मोड पर किया था फोन

Sat, 30 Jul 2022 09:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में सिपाही की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सिपाही ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के कमासिन में स्थानीय थाने में तैनात सिपाही राघवेंद्र ने आवास पर फांसी लगाकर जान दे दी। सिपाही का शव मकान की बाहरी दीवार पर रस्सी के सहारे झूलता मिला। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक झांसी का रहने वाला था। सिपाही की पिछले माह जून में बांदा जिले में तैनाती हुई थी। दो दिन पहले ही थाने के नजदीक किराए पर मकान लिया था। 
विज्ञापन

राघवेंद्र अविवाहित था। 

क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसपी अभिनंदन मौके पर पहुंचे। बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। सुसाइड से पहले सिपाही ने अपना फोन ब्लॉक मोड पर कर लिया था। फोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें