फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: अधेड़ ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान, नवंबर में होनी है बेटी की शादी, आर्थिक हालत खराब होने से तनाव में था

Mon, 15 May 2023 02:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में अधेड़ की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि  नवंबर माह में बेटी की शादी होनी है। आर्थिक हालत ठीक न होने से वह तनाव में रहता था।
विज्ञापन
रोतीं बिलखतीं मृतक के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के खप्टिहाकलां में बेटी की शादी से छह माह पहले ही पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। आर्थिक हालत सही नहीं होने से वह बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर कई दिनों से तनाव में था। परिवार के साथ खाना खाकर खेतों की तरफ जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर चिंतित परिजन ने खोजबीन की तो वह पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव के मोहल्ला नई बस्ती निवासी उमेश चंद्र उर्फ चुनूबाद निषाद (52) रविवार की शाम घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर पेेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। देर रात तक नहीं लौटा तो चिंतित परिजन ने पड़ोसियों के साथ खोजबीन शुरू की। खेत की तरफ पहुंचे परिजनों ने उसे लटका देखा तो जीवित होने की उम्मीद में आनन-फानन फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता लखन लाल ने बताया कि उमेश ने परिवार के साथ खाना खाया था। इसके बाद खेतों की तरफ जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसकी बेटी प्रियंका की शादी नवंबर में होनी है। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके नाम दो बीघा खेती है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर वह कई दिन से तनाव में था।

हम लोगों ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी वह तनाव में रहता था। पिता ने बेटी की शादी के तनाव के चलते ही उसके जान देने की बात बताई है। बताया कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। मां शिवरति और पत्नी आशा का रो रोकर बुरा हाल है। उसके बेटे अशोक ने पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें