विदाई के बाद लगा लिया फंदा
मायके पक्ष के लोग विदा कराने गुरुवार की रात को आ गए थे। शुक्रवार को सुबह रोशनी की विदाई के बाद देर शाम नीरज ने फंदा लगा लिया। खप्टिहाकलां चौकी इंचार्ज राहुल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन ठोस वजह नहीं बता पा रहे। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।