बांदा में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पवइया का मजरा भुरानेपुरवा में खेत पर सो रहे 55 वर्षीय किसान पदना प्रजापति की बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। गुरुवार को उसका पुत्र छैला जब खेत गया तो खेत पर बने कमरे की कुंडी बंद मिली।
जब पेड़ के जरिए चढ़कर पुत्र छत पर गया तो वहां पिता का चारपाई पर लहूलुहान शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सीओ बबेरू सियाराम व कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार घटनास्थल का मौका मुआयना कर रहे हैं।
फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम से घटनास्थल की जांच कराई जा रही है। सीओ ने बताया कि अभी तक कोई रंजिश नहीं बताई गई है। किसी कारण से हत्या हुई है। मामले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।