फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: मुख्यमंत्री योगी बोले- रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं की पावन धरती है बुंदेलखंड

Thu, 28 Nov 2024 12:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बांदा पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी ने मेडिकल कॉलेज में रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन
सीएम ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड वीरांगनाओं की धरती है। इस धरा को हम नमन करते हैं। यहां के विकास में हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


निर्धारित समय 11:15 बजे से करीब 45 मिनट पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज में सुबह 10:30 बजे उतरा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद व नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष प्रेम स्वरूप द्विवेदी, संतोष गुप्ता आदि ने उनका स्वागत किया। रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज गेट पर स्थापित रानी दुर्गावती की प्रतिमा का सीएम ने लोकार्पण किया।उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड विकास की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। महिलाओं और बेटियों को घर-घर पानी मिल रहा है। उन्हें दूर-दराज सिर पर घड़ा रखकर नहीं जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब 15 मिनट रुकने के बाद कार से मुख्यमंत्री का काफिला महुआ रवाना हुआ। वहां तेलंगाना के भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी की मां के तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए। उनकी मां जयंती देवी को श्रद्धांजलि देने के बाद चंद्रशेखर तिवारी से वार्ता भी की। करीब 20 मिनट रुकने के बाद वापस कार से मेडिकल कॉलेज आए और हेलीकाॅप्टर से चित्रकूट रवाना हो गए।

तेरहवीं में पहुंचे भाजपा के कई दिग्गज नेता व मंत्री
तेलंगाना के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के गांव महुआ में उनकी दिवंगत मां जयंती देवी तिवारी के तेरहवीं संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा पूर्व मंत्री अर्चना पांडेय, मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा क्षेत्रीय महामंत्री तथा जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, लवलेश सिंह, जगराम सिंह चौहान, जागृति वर्मा तथा धर्मेंद्र त्रिपाठी, आनंद स्वरूप द्विवेदी सहित सैकड़ों नेता शामिल हुए।

तीमारदारों को भी रोका, दो घंटे तक करते रहे इंतजार
रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। कॉलेज के दोनों गेटों पर बैरियर लगाकर रास्ता ब्लाक कर दिया गया था। अतर्रा चुंगी से लोगों को प्रयागराज मार्ग के लिए डायवर्ट किया गया। उधर, तिंदवारा के पास बैरियर लगाकर वाहनों को रोक दिया गया। इस बीच करीब दो घंटे तक मेडिकल कॉलेज के मरीज व तीमार न तो बाहर जा सके और जो बाहर थे, वह न अंदर जा सके।

 
विज्ञापन

निरस्त हुआ डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कार्यक्रम
प्रशासन की ओर से उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य का भी कार्यक्रम जारी किया गया था। गुरुवार को सुबह दस बजे अचानक उनका दौरा निरस्त होने की जानकारी दी गई। उन्हें विकास कार्यों की समीक्षा और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करना था। इसके लिए अधिकारियों ने रात में खासी तैयारी की थी। उनका कार्यक्रम निरस्त होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।

जब तक मीडिया कर्मी पहुंचे, रवाना हो गए सीएम
प्रशासन की तरफ से जारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आने का समय 11:15 बजे निर्धारित किया गया था। मीडिया कर्मी जब तक कवरेज करने मेडिकल कॉलेज पहुंचे, पता चला कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हो चुका है और वह महुआ रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें