बांदा जिले के अतर्रा में मिड-डे मील सहित अन्य मामलों में दोषी पाए जाने पर बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय अधरोरी में तैनात प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। शिक्षिका की शिकायत पर बीएसए ने बीईओ से मामले की जांच कराई गई थी। जांच में दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई की है। कस्बे के बांदा रोड स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस निवासी व महुआ ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अधरौरी कंपोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।