इटावा के जसवंतनगर कस्बे के नगला भगत गांव में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद प्रशासन गांव में काफी सख्ती बरत रहा है। लोगों के घरों से झांकने पर पाबंदी लगा दी गई् है। पुलिस का सख्त पहरा है। प्रशासन ने सब्जी के ठेले तथा घरों तक किराने का सामान पहुंचाने की व्यवस्था की है।
दिन में ग्राम पंचायत सचिव तथा रात में लेखपाल की ड्यूटी लगाइ गई है। उप जिलाधिकारी जसवंतनगर ज्योत्सना बधु ने बताया नगला भगत तथा आस-पास के गांव मे सब्जी के लिए मंडी समिति से कहा गया है। सब्जी लेकर वाहन गांव तक जाएंगे।
आस-पास के गांव मोहम्मदपुर, नगला रामफल, नगला बाबा, टकपुरा, सराय जलाल, अड्डा मोती लाल आदि को जैटिंग मशीन सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 13 टीमे लगाई गई हैं, जो घर-घर जाकर लोगो की जांचे कर रही है।
उन्होंने बताया नगला भगत में 4 लोग दिल्ली से आए थे। वहीं नगला गांव के 17 लोगो को आइसोलेशन में भेजा गया है। एडीओ पंचायत विमल तिवारी ने बताया गांव में सफाई के लिए 6 से ज्यादा सफाईकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया गांव में पुलिस का बैरियर लगाया गया है, जहां पर एक उपनिरीक्षक, महिला सिपाही समेत 4 सिपाही तैनात किए गए हैं।
सीएमओ डा.एनएस तोमर ने बताया करीब 750 आबादी वाले नगला भगत गांव करीब 150 परिवार रहते हैं। प्रत्येक परिवार के एक-एक सदस्य का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए सैफई भेजा जाएगा। नगला भगत के करीब एक किलोमीटर के दायरे कें अंतर्गत आने वाले ग्रामों में टीमें सर्विलांस कर रही हैं।