फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों को कोरोना से बचाएगा ओईएफ का कवरऑल सूट, निर्माणी को मिला है 30 हजार सूट बनाने का आर्डर

Mon, 13 Apr 2020 08:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ओईएफ ने तैयार किया कवरऑल सूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ  को कोराना आदि वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए आयुध उपस्कर निर्माणी (ओईएफ ) ने खास सर्जिकल मेडिकल सूट कवरऑल तैयार किया है। सोमवार को निर्माणी में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को 100 सूट की पहली खेप दी गई।
विज्ञापन


निर्माणी को ऐसे 30 हजार सूट तैयार करने का आर्डर मिला है। रक्षा मंत्रालय और आयुध निर्माणी बोर्ड ने ओईएफ  को इस खास प्रकार के सूट तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद निर्माणी के महाप्रबंधक डीसी श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर महाप्रबंधक वीके चौधरी, कनिष्ठ कार्य प्रबंधक भावना तिवारी, शीबू पिल्लई की देखरेख में इसका उत्पादन शुरू किया गया।

 
विज्ञापन

सूट तैयार करने से पहले इसमें इस्तेमाल होने वाले विशेष प्रकार के कपड़े की जांच ग्वालियर स्थित डीआरडीई की लैब से कराई गई। निर्माणी के जनसंपर्क अधिकारी नोमान हाफिज ने बताया कि मौजूदा समय में 150 सूट प्रतिदिन तैयार हो रहे हैं। जल्द ही प्रतिदिन 500 सूट तैयार किए जाएंगे।

एचएएल के बाद अगली खेप हिंदुस्तान लैटेक्स लिमिटेड (एचएलएल) को दी जाएगी। एचएलएल भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की इकाई है। कवरऑल की पहली खेप एचएएल के टांसपोर्ट एयरक्रॉफ्ट डिवीजन के महाप्रबंधक अर्पूबा राय को सौंपी गई।

निर्माणी ने सोमवार को ही पंजाब पुलिस को 40 फोर एम टेंट और 25 आर्कटिक मीडियम टेंट की आपूर्ति की। इसके अलावा निर्माणी में विकसित टू एम टेंट का उड़ीसा स्टेट मेडिकल कॉरपोरेशन से 100 पीस और एम्स ऋ षिकेश से 5 फोर एम टेंट का आर्डर मिला है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें