फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें कौन है मेरठ का माफिया डॉन बदन सिंह उर्फ बद्दो, जिसके सिर पर सरकार ने जारी की इतनी बड़ी रकम

Sun, 31 Mar 2019 07:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुुलिस अभिरक्षा से फरार मेरठ का माफिया डॉन बदन सिंह उर्फ बद्दो की गिरफ्तारी पर डीजीपी ओपी सिंह ने ढाई लाख रुपये व उसके बेटे सिकंदर की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये इनाम घोषित किया है। प्रारंभिक जांच में बदन सिंह के अपने बेटे के साथ योजना के तहत नेपाल पहुंचकर विदेश जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस जांच में मेरठ स्थित होटल से फरार होने के बाद बदन सिंह के दिल्ली पहुंचने के साक्ष्य मिले हैं। होटल मालिक समेत अन्य गुर्गों की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में मेरठ के थाना टीपीनगर क्षेत्र के मोहल्ला बैरीपुरा निवासी सजायाफ्ता माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो को अधिवक्ता रवींद्र गूजर की हत्या के मामले में गत वर्ष भेजा गया था।

 

होटल से फरार हुआ था कुख्यात बदन सिंह

27 मार्च की शाम पेशी के लिए उसे सरकारी वाहन से गाजियाबाद न्यायालय ले जाया गया। 28 मार्च को पेशी के बाद पुलिस कर्मी साठगांठ के चलते उसे मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में स्थित मुकुट महल होटल में ले गए। वहां से वह फरार हो गया।

इस मामले में बदन सिंह उर्फ बद्दो, उसके बेटे सिकंदर, अनिल छावड़ा उर्फ जिमी, टिपिन सूरी, होटल मालिक मुकेश गुप्ता, लल्लू मकड़, पपीत बड़ला, सोनू सहगल, शिशुपाल उर्फ बंटी, जवाहरलाल, एहतेशाम इलाही व आधा दर्जन पुलिस कर्मी को मुकदमे में आरोपी बनाया गया।


 
विज्ञापन

बदन सिंह बद्दो को पकड़ने के लिए रखा गया इतना इनाम

इनमें पुलिस कर्मियों सहित नौ लोगों को जेल भेजा जा चुका है। सभी आरोपियों पर साजिश के तहत कैदी को भगाने का आरोप है। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने रविवार को कैदी बदन सिंह पर ढाई लाख व उसके बेटे सिकंदर की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मेरठ स्थित होटल से भागने के बाद बदन सिंह अपने हथियारबंद गुर्गों के साथ दिल्ली गया। उसके पुत्र सिकंदर के भी साथ होने की पुष्टि हुई है। वहां उसे फ्लाइट से चंडीगढ़ होते हुए या सीधे नेपाल ले जाया गया। वहां से बदन सिंह के विदेश जाने की आशंका जताई जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें