फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में युवक के अपहरण से फैली सनसनी, फिर सामने आई प्रेमी-प्रेमिका की खतरनाक सजिश

Sun, 31 Mar 2019 07:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
युवक का अपहरण (फाइल फोटो)
विज्ञापन
चित्रकूट में पिछले दिनों जुड़वा भाईयों की अपहरण के बाद हत्या ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी। रविवार को युवक के अपहरण की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। छानबीन के बाद अपहृत प्रीतम को पुलिस ने उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया है।
विज्ञापन


दरअसल अपहृत का किसी ने अपहरण नहीं किया था बल्कि दोनों ने मिलकर अपहरण का नाटक कर प्रेमिका के परिजनों को फंसाने की साजिश रची थी। कोतवाल ने बताया कि महिला को मायका पक्ष को सौंपकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। 

 
विज्ञापन

शादी करने के लिए रची अपहरण की साजिश

19 मार्च को परसौंजा गांव निवासी प्रीतम माली पुत्र मुन्ना की मां आशादेवी ने कोतवाली में आकर बताया कि उसके पुत्र प्रीतम का नई दुनिया कर्वी के पास से बाइक समेत अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। जिससे पुलिस चौकन्नी हुई और कई लोगों से पूछताछ की।

अपहृत की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज किया। इसके बाद धीरे-धीरे पुलिस की जांच व परिजनों के बयान पर कई राज खुले। जिनके नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई उन्होंने खुद कोतवाली आकर पूरी दास्तां बताई।

पुलिस ने प्रीतम को छत्तीसगढ़ से पकड़कर लाई उसके साथ नामजद कराए गए आरोपियों के घर की एक महिला भी पकड़ी गई। प्रभारी कोतवाल गुलाब वर्मा ने बताया कि दरअसल प्रीतम का इस महिला से प्रेमप्रसंग था। दोनों ने मिलकर शादी करने के इरादे से अपहरण का नाटक रचा लेकिन पुलिस टीम ने पूरी जानकारी कर दोनों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें