फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड-एमएड परीक्षाएं कल से, अभी तक नहीं मिले एडमिट कार्ड, आक्रोशित हुए छात्र-छात्राएं

Thu, 09 May 2019 04:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
परीक्षा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज विवि व संबद्ध 11 जिलों के महाविद्यालयों में बीएड व एमएड की वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो रही हैं। इसमें करीब तीस हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बड़ी संख्या में छात्रों ने शिकायत की है कि परीक्षा के दो दिन पहले तक उन्हें एडमिट कार्ड नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


इससे सभी परेशान हैं। कई छात्राओं ने विवि के अधिकारियों से शिकायत भी की है। वहीं, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल यादव ने दावा किया कि एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बुधवार की रात तक सारे एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

तीन बार बदला परीक्षा का शेड्यूल
विश्वविद्यालय व इससे संबद्ध महाविद्यालयों में करीब 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं बीएड की परीक्षा देंगे। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। ये सभी छात्र परीक्षा के दो दिन पहले पढ़ाई करने के बजाए अपने केंद्र और रोल नंबर को लेकर विवि के चक्कर काट रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के ढीले रवैये से छात्र आक्रोशित हैं। छात्रों का कहना है कि पहले बीएड व एमएड के जारी परीक्षा कार्यक्रम में तीन बार बदलाव किया गया और अब एडमिट कार्ड के लिए परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

केंद्र पता हो तो आगे की प्लानिंग करें

विश्वविद्यालय की परीक्षा देते परीक्षार्थी
बीएड व एमएड में अधिक महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र 20 से 30 किमी की दूरी तक बनाए जाते हैं। उप्र स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी और कोषाध्यक्ष डॉ. बृजेश भदौरिया ने कहा कि प्रवेशपत्र जारी न होने से छात्र परेशान हैं।

छात्र संबंधित महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में शिकायत भी कर रहे हैं। त्रिवेदी के मुताबिक केंद्र निर्धारण के बाद ही छात्र-छात्राएं अपने आगे की तैयारी सुनिश्चित कर पाएंगे कि वह पेपर देने कैसे जाएंगे या फिर केंद्र के आस-पास ही रुकने की व्यवस्था की जाए।

सेमेस्टर परीक्षाओं का भी एडमिट कार्ड देर से जारी
बुधवार से सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इनमें बीबीए, बीसीए, एमएससी सहित कई प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षा हो रही हैं। इसके लिए भी मंगलवार देर शाम ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने एडमिट कार्ड जारी किया है।

इसके चलते आज परीक्षा केंद्रों पर लाइन लगाकर छात्रों को प्रवेशपत्र बांटे गए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल यादव ने बताया कि लखनऊ में छह मई को चुनाव था। ऐसे में वहां सोमवार को एनआईसी में कोई काम नहीं हुआ। इसके चलते प्रवेश पत्र जारी होने में देरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें