गर्मी और बारिश दोनों मौसम में होगा
आजाद अगेता खीरा की बुआई गर्मी में फरवरी के पहले सप्ताह में होगी। वर्षाकालीन फसल 20 जून से 10 जुलाई के बीच बोई जा सकती है। आजाद अगेता खीरा की बुआई अगर समुचित प्रबंधन से की जाए तो प्रति हेक्टेयर में डेढ़ सौ क्विंटल पैदावार मिलती है।