कानपुर में आरजू हत्याकांड में नए विवेचक सीओ नजीराबाद ने शनिवार को नौबस्ता गौशाला डब्ल्यू-ब्लॉक स्थित घटना स्थल का मुआयना कर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। परिजनों से पूरा घटनाक्रम पूछने के बाद सीओ लौट गए।
वहीं, अभी तक अन्य ससुरालीजनों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में आरजू के एमपी शहडोल निवासी पिता सोमवार को शहर में अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। आरजू के परिजनों की मांग पर डीआईजी ने विवेचना सीओ नजीराबाद संतोष सिंह को हस्तांतरित कर दी है।