फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव में सिंबल नहीं, समर्थन देगी भाजपा, प्रदेश महामंत्री ने बैठक में सुनाया पार्टी का फैसला

Sun, 10 Jan 2021 10:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। फिलहाल सिर्फ जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को समर्थन दिया जाएगा। संगठन, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं की सहमति से समर्थित दावेदार तय होंगेे। ब्लाक प्रमुख लड़ाने पर बाद में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंडल अध्यक्षों व चुनाव संयोजकों के साथ बैठक में पार्टी का यह फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि गांव और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, पार्टी के राजनीतिक आधार को और मजबूत करने में अवसर बनेंगे।
विज्ञापन

हाइवे स्थित भाजपा कार्यालय में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव पूर्व की भांति ही लड़ाएगी। सिंबल किसी को नहीं देगी। अभी केवल जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों को ही समर्थन का निर्णय है। जिले में 52 जिला पंचायत सदस्य सीटें हैं।

चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लिया जाएगा। आवेदनों को प्रदेश नेतृत्व के पास भेजा जाएगा। पार्टी समर्थित प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। बैठक में ब्लाक प्रमुख (क्षेत्र पंचायत प्रमुख) चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि अभी प्रमुखों का कार्यकाल अप्रैल तक होने से इस पर निर्णय नहीं लिया गया। बताया कि पार्टी प्रमुख पद के लिए बाद में फैसला लेगी।

जो पार्टी कार्यकर्ता बीडीसी चुनाव जीत कर आएगा, उनमें स्वच्छ छवि वाले सदस्य को प्रमुख पद के लिए समर्थन देने पर प्रदेश नेतृत्व बाद में निर्णय कर सकता है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। कहा कि सभी पदाधिकारी अपने गांव, क्षेत्रों में जाकर लोगों से संपर्क करें और सरकार की योजनाएं बताएं। किसानों से बात करके कृषि कानून के लाभ बताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें