फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: कहासुनी के बाद युवक ने दी जान, घर में फंदे पर लटका मिला शव

Wed, 22 Sep 2021 02:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

परिजनों ने बताया कि युवक शराब पीकर रात में आया था। किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो गई थी। इस पर युवक ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के औरैया जिले में डॉक्टर का पुर्वा निवासी युवक ने मंगलवार देर रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने मंगलवार रात युवक के शराब पीकर आने और कहासुनी होने की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
डॉक्टर का पुर्वा निवासी मंगल सिंह (35) पुत्र लाखन सिंह का शव मंगलवार रात लगभग नौ बजे घर में बल्ली पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। मंगल कमरे से बाहर नहीं निकला तो पत्नी ने खिड़की से झांककर देखा।

पति का शव देखकर उसके होश उड़ गए। घर पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रात में पहुंची कोतवाली पुलिस ने कमरे की खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला। एसआई प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि युवक मजदूरी करता था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वह शराब पीकर रात में आया था। किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो गई थी। इस पर युवक ने फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि मृतक युवक का पिता लाखन सिंह पहले से ही किन्नर की हत्या के मामले में डेढ़ साल से जेल में है। मृतक के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें