फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: घर के बाहर फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या, नीम के पेड़ से लटका मिला शव, मौत की वजह बनी रहस्य

Sat, 02 May 2026 09:38 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: प्रेमनगर गांव में युवती ने घर के बाहर नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह युवती का शव पेड़ से लटका देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर में शनिवार सुबह एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीण अपने-अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से बाहर निकले, तो उन्होंने गांव निवासी युवती का शव घर के बाहर खड़े नीम के पेड़ से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही अयाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, जिससे मामला अभी रहस्यमय बना हुआ है।

युवती ने आगे की पढ़ाई छोड़ दी थी
मृतका की पहचान शिवानी (19) पुत्री पल्लू सिंह दोहरे, निवासी प्रेमनगर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शिवानी ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की थी, लेकिन आगे की पढ़ाई छोड़ दी थी। पिता खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और दो छोटे भाई हैं।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बताया गया कि शिवानी ने घर के बाहर नीम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाया है।  घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया किन प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला हे। कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें