फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: ओवरलोड डंपरों की जोरदार भिड़ंत, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 02 May 2026 09:18 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नौबस्ता फ्लाईओवर पर मौरंग लदे दो डंपरों की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। भिड़ंत के कारण दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और फ्लाईओवर पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौबस्ता एलिवेटेड पुल पर शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। खराब खड़े मौरंग लदे डंपर में पीछे से आ रहा दूसरा डंपर जा घुसा। हादसे में कालपी के छौंक निवासी सगे भाई कमलकांत (27) और दीपक (25) की मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई डंपर के केबिन में फंस गए। सूचना मिलते ही ट्रैफिक और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। करीब तीन घंटे तक दोनों को निकालने की कोशिश चलती रही, लेकिन गंभीर रूप से फंसे होने के कारण उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका।

">http://



केबिन काटकर दोनों भाइयों को बाहर निकाला
मौके पर दो क्रेन मंगवाकर दोनों डंपरों को आगे-पीछे खींचा गया, तब जाकर केबिन काटकर दोनों भाइयों को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जालौन के कदौरा निवासी डंपर मालिक के परिजन अमन ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे आखिरी बार दीपक से बात हुई थी।

Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
पुल पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया
उसने बताया था कि वे नौबस्ता पहुंचने वाले हैं। इसके कुछ देर बाद हादसे की सूचना मिली। दोनों भाई कालपी से मौरंग लादकर उन्नाव जा रहे थे। हादसे के कारण पुल पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बाद में हाईवे कर्मियों ने सड़क पर फैली मौरंग हटाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि खड़े डंपर में पीछे से टक्कर लगने से हादसा हुआ। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें