औरैया जिले में फफूंद कस्बा स्थित एक विद्यालय से पढ़कर घर जा रही साइकिल सवार छात्रा को एक टैंकर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद टैंकर छोड़कर भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
फफूंद के हज्जी का पुरवा निवासी हनीफ की बेटी महक (11) कस्बे के इंटर कालेज से पढ़ कर साइकिल से घर जा रही थी। मोतीपुर मोहल्ले में थाने के सामने पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक टैंकर ने छात्रा को टक्कर मार दी।
जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी और टैंकर उसके पैरों पर चढ़ गया। जिससे वह घायल हो गई। चालक टैंकर छोड़कर भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और टैंकर चालक की धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। जहां से सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।