फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: टैंकर ने साइकिल सवार छात्रा को रौंदा, दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 13 Nov 2021 07:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरैया जिले में टैंकर की टक्कर से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। सैफई में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। 
विज्ञापन
छात्रा महक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में फफूंद कस्बा स्थित एक विद्यालय से पढ़कर घर जा रही साइकिल सवार छात्रा को एक टैंकर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद टैंकर छोड़कर भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


फफूंद के हज्जी का पुरवा निवासी हनीफ की बेटी महक (11) कस्बे के इंटर कालेज से पढ़ कर साइकिल से घर जा रही थी। मोतीपुर मोहल्ले में थाने के सामने पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक टैंकर ने छात्रा को टक्कर मार दी।

जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी और टैंकर उसके पैरों पर चढ़ गया। जिससे वह घायल हो गई। चालक टैंकर छोड़कर भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और टैंकर चालक की धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। जहां से सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें