फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: 48 घंटे में लूट का पर्दाफाश, व्यापारी से लूटपाट करने वाले चार शातिर गिरफ्तार, ये सामान हुआ बरामद

Fri, 24 Jul 2026 03:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र में दुकान बंद करके घर लौट रहे एक व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तुर्कपुर बम्बा अंडरपास के पास से चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई रकम, मोबाइल, दो अवैध तमंचे और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। एसओजी, सर्विलांस और अछल्दा पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान तुर्कपुर बम्बा अंडरपास के पास से चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल, दो अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

विज्ञापन

http://



दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे व्यापारी को बनाया था शिकार

दिबियापुर के घेरा निवासी रवि बाबू पाल पुत्र अजय सिंह ने अछल्दा थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि बीते 21 जुलाई की रात लगभग 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अछल्दा सीएचसी के पास पहुंचे, तभी दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज व मारपीट करते हुए उनसे मोबाइल फोन, 13,500 रुपये नकद, बाइक की चाबी और हेलमेट लूट कर भाग गए थे।

पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेरकर दबोचा
घटना की गंभीरता को देखते एसपी अभिषेक भारती ने तीन पुलिस टीमें बनाकर खुलासा करने के निर्देश दिए। शुक्रवार तड़के करीब एक बजे मुखबिर की सूचना पर तुर्कपुर बम्बा अंडरपास के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी दो संदिग्ध बाइक पर सवार चार युवकों को पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव जयकरन पुरवा निवासी राजा, चन्द्रभान उर्फ टिल्लू, मनोज कुमार, सर्बजीत बताया।  कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि वे रिश्तेदारी से लौट रहे थे।
विज्ञापन

ये सामान हुआ था बरामद
राहगीर को अकेला देखकर लूट की योजना बनाई। साक्ष्य छिपाने की नीयत से उन्होंने व्यापारी की बाइक की चाबी व हेलमेट बहते पानी की नहर में फेंक दिया था और रुपयों का आपस में बंटवारा कर लिया था। पुलिस ने उनके पास से लूटा गए 12,200 रुपये व दो तमंचा, तीन कारतूस के अलावा एक मोबाइल फोन और जरूरत दस्तावेज बरामद किया है। इसके अलावा घटना में प्रयोग की गई बाइकों को भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी चन्द्रभान उर्फ टिल्लू व मनोज कुमार के पास से तमंचा बरामद किया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें