फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

औरैया: गेल पाता में काम करा रही कंपनी के अधिकारियों का अपहरण, मचा हड़कंप

Sat, 23 Oct 2021 01:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरैया जिले में एक कंपनी के अधिकारियों के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में गेल पाता पेट्रोकेमिकल संयंत्र में काम कर रही एक मल्टीनेशनल कंपनी के अधिकारियों को ले जा रही कार का बाइक सवारों ने अपहरण कर लिया। दबाव बढ़ने पर तीन घण्टे बाद कार समेत सभी को रामगढ़ के पास आकर छोड़ दिया।


मामले की जानकारी पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ अजीतमल और सीओ औरैया समेत फफूद, दिबियापुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 8 बजे कंपनी में लगी कार अधिकारियों को लेकर गेल पाता जा रही थी।

बैसुन्धरा और पाता प्लांट के बीच कुछ बाइकों पर सवार दबंगों ने कार को रोक लिया। बाद में कार सवारों को अपहरण करके उन्हीं की कार से बिधूना ले गए। आरोप है कि काम लेने का दबाव बनाने, अपने लोगों को कंपनी में लगवाने एवं रंगदारी मांगने को लेकर अपहरण किया गया। जिन लोगों का अपहरण किया गया उनमें कंपनी के रीजनल चीफ मैनेजर समेत पांच अधिकारी शामिल थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें