औरैया जिले में जनेतपुर धौरेरा निवासी सुनीता पत्नी फूल सिंह ने पूर्व प्रधान पर पति व बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि रविवार सुबह पूर्व प्रधान उसके बेटे जितेंद्र से पिंकू व विजय सिंह नामक व्यक्तियों के संबंध में पूछने लगे।
जानकारी से इंकार करने पर पूर्व प्रधान ने पुत्र के साथ गालीगलौज और विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पूर्व प्रधान घर आया और उसके साथ भी गालीगलौज कर मारपीट करने लगा। पति बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामला मजदूरी का है। जांच की जा रही है।