फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: सास को करंट से बचाने में बहू की झुलस कर मौत, पति भी झुलसा

Thu, 29 Jun 2023 05:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया में चार्जिंग पर लगे मोबाइल से कॉल रिसीव करने के दौरान करंट की चपेट में आई सास को बचाने में बहू की झुलस कर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
निशा की फाइल फोटो व रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के दलेलनगर में बुधवार की रात को चार्जिंग पर लगे मोबाइल से कॉल रिसीव करने के दौरान महिला करंट की चपेट में आ गई। चीख सुनकर बचाने पहुंचे बेटे और बहू भी चपेट में आ गए। परिजनों ने चार्जर को हटाकर तीनों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने बहू को मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजन गुजरात में रहते हैं। पुलिस ने शव डीप फ्रीजर में रखवाया है।

विज्ञापन


परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के दलेलनगर निवासी अक्षय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2020 के नवंबर में फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद निवासी नगीता देवी (30) के साथ हुई थी। बुधवार की रात करीब 11 बजे मां गुड्डी देवी के चार्जिंग पर लगे मोबाइल पर फोन आया। मां गुड्डी देवी फोन पर बात करते समय चार्जर में उतरे करंट की चपेट में आ गईं।

इससे उनके मुंह से चीख निकली। अक्षय ने बताया कि मां की चीख सुनकर नगीता और वह खुद उन्हें बचाने पहुंचे। वह दोनों भी करंट की चपेट में आ गए। शोर सुनकर आए छोटे भाई संदीप बाबू ने लकड़ी की मदद से चार्जर हटाया, लेकिन तब तक मां गुड्डी और पत्नी नगीता बेहोश हो चुकीं थीं। ठोकने पीटने पर मां को होश आ गया। पत्नी को काफी देर तक होश न आने के बाद परिजन उन्हें सीएचसी अजीतमल ले गए। वहां डॉक्टर ने नगीता को मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन

उसे और मां को उपचार के बाद घर भेज दिया। अक्षय ने बताया कि उसने इसकी जानकारी पुलिस व नगीता के मायके वालों को फोन से दी। मायके वालों ने पुलिस से बात कर नगीता की मौत के हालात संदिग्ध बताए। इस पर पुलिस शव को डीप फ्रीजर में रखकर परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें