मासूम को बिस्कुट दिलाने के बहाने बुलाया था
तीन माह पूर्व इस घटना में दोषी गौतम सिंह आठ वर्षीय मासूम को बिस्कुट का पैकेट देने का लालच देकर खेत पर ले गया था। जहां उसने मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया था। दरिंदे ने दुष्कर्म करने के बाद मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मासूम का पता नहीं चला और पुलिस मासूम की तलाश में जुटी थी।
गेहूं के खेत से हुआ था शव बरामद
25 मार्च 2023 की शाम पुलिस ने अयाना थाना क्षेत्र स्थित स्वरुप नगर में गांव के बाहर गेस्ट हाउस के पीछे गेहूं के खेत से मासूम का शव बरामद किया था। घटना स्थल से कुछ दूर पर एक चप्पल भी मृतका की मिली थी। खेत में कुछ जगह खून भी बिखरा पड़ा मिला था। पुलिस ने घटना स्थल से कई सुराग एकत्र कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की।
कपड़े में लगे खून से पुलिस के रडार पर आया था हत्यारोपी
मासूम की हत्या के बाद दरिंदे ने उसका शव गेहूं के खेत में फसल के बीच में फेंक दिया था। जिस समय पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर रही थी। उसी समय गांव गौतम भी पास में मौजूद था। पुलिस ने गांव के कुछ युवाओं को संदेह के आधार पर पकड़ा, जिनकी हरकतें ठीक नहीं थी।
नाखूनों में भी थी मासूम की स्किन
इसी दौरान गौतम भी हत्थे चढ़ा। पुलिस ने गौतम के कपड़े पर खून के निशान देखकर उससे कड़ाई से पूछताछ की थी। तब पूरा मामला आइने की तरह साफ हो गया। उसके नाखूनों में भी मासूम की स्किन लगी हुई थी। घटना के 14 घंटे में हुए खुलासे में पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने सब कुछ कबूल कर लिया था।