फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव में मेडिकल टीम का डेरा, आसपास का इलाका सैनिटाइज, घर-घर होगा सर्वे

Tue, 12 May 2020 02:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
गांव पहुंची डॉक्टरों की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया जिले में अहमदाबाद से लौटे एरवाकटरा ब्लॉक के मुकुटपुर गांव के रहने वाले तीन युवकों के कोरोना पाॅजिटिव आने से गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को डेरा डाल दिया है। इस गांव के एक किलोमीटर ऐरिया को सैनिटाइज किया जा रहा है। एसडीएम बिधूना राशिद अली ने मौके पर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को दिशा-निर्देश दिए है।
विज्ञापन


संक्रमित मरीज के परिवार के कुल सात लोगों को सैपल के लिए जिला अस्पताल चिचौली लाया जा रहा है। यहां से उनके जांच सैंपल लखनऊ भेजे जाएंगे। इसके अलावा टीमें इन यात्रियों की ट्रैवल हिस्ट्री की खंगाल रही हैं। गांव के अन्य लोगों का सर्वे कर सभी के सैंपल भेजने की तैयारी की जा रही है। एरवाकटरा के मुकुटपुर गांव निवासी कोरोना संक्रमित पाए गए तीनों युवा है।

तीनों की उम्र तकरीबन 18 से 19 वर्ष के बीच की है। तीनों अविवाहित हैं। इन तीनों को तिर्वा कन्नौज में भर्ती कराया गया है। यह तीनों कोरोना संक्रमित अपने परिवार के सात लोगों के साथ व गांव के अन्य कुल 29 लोगों के साथ आठ मई को औरैया आए थे। यहां इनको बुखार होने की वजह से चिचौली अस्पताल भेजा गया था। जहां से भेजे गए सैंपल में इनके कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट 10 अप्रैल को आई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala
इन तीनों ने अहमदाबाद में रहकर एक टेलरी का काम व दो लोग साडि़यो में प्रिटिंग का काम करते थे। लॉकडाउन में फैक्ट्रियां बंद होने की वजह से यह वापस आए थे। सोमवार को दोपहर बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव से संक्रमित मरीजों के परिवार के कुल सात लोगों को एंबुलेंस से चिचौली अस्पताल भेजा है, यहां उनका सैंपल लेकर लखनऊ भेजा जाएगा।

मुकुटपुर गांव में मौजूद एसडीएम राशिद अली ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से घर-घर सर्वे कराने के निर्देश दिए। साथ नगर पंचायत प्रशासन और ग्राम प्रधान मिथलेश शाक्य के पति मुकेश शाक्य से गांव के एक किलोमीटर ऐरिया को सैनिटाइज कराने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते कोई भी व्यक्ति गांव से बाहर नहीं निकले। सब्जी और जरूरत के सामान का इंतजाम कराया जा रहा है। 

मुकुटपुर गांव के तीन कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद गांव में सैनिटाइज कराने की प्रक्रिया शुरू है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कर रही है। मुकुटपुर गांव के किसी भी व्यक्ति को बाहर निकलने में रोक लगा दी है। औरैया में इन तीनों को मिलाकर एक्टिव केस 6 हो गए हैं। यह सभी तिर्वा कन्नौज में भर्ती हैं। 4 अप्रैल से अब तक 19 केस सामने आ चुके हैं, जिसमें पहले फेज में 13 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभिषेक सिंह जिलाधिकारी औरैया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें