फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में 26 दिन बाद पहली बार एक भी मरीज नहीं मिला, सोमवार को आई रिपोर्ट में सभी 224 सैंपल निगेटिव

Tue, 12 May 2020 01:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देशभर में कोरोना को लेकर व्याप्त दहशत के बीच राहत भरी खबर है। शहर में 26 दिन बाद ऐसा पहली बार हुआ, जब एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला। सोमवार को आई 224 सैंपलों की रिपोर्ट में सभी निगेटिव पाए गए। इसके पहले नौ अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच एक भी सैंपल पॉजिटिव नहीं निकला था, जबकि 14 अप्रैल से 10 मई तक लगातार संक्रमित मरीज मिलते रहे।
विज्ञापन


बता दें शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 302 है। एक्टिव केस 195 हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों और कोरोना संक्रमितों से जुड़े लोगों के सैंपल जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब भेजे थे। सोमवार को आई रिपोर्ट में किसी में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई।

 
विज्ञापन

डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने भी इसकी पुष्टि की है। एक भी मरीज न मिलना कोरोना संक्रमण की चेन कमजोर होने का भी संकेत है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को 341 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। स्वास्थ्यकर्मियों की टीमों ने रैंडम (ग्रामीण क्षेत्रों में भी) सैंपल लेना शुरू कर दिया है।

हॉटस्पॉट क्षेत्रों के अलावा ऐसे क्षेत्रों से भी सैंपल लिए जा रहे हैं, जहां कोरोना का एक भी रोगी नहीं मिला है। कम्युनिटी स्प्रेड की स्थिति का अंदाजा लगाने के लिए इस तरह से सैंपल लिए जा रहे हैं।

लखनऊ में भर्ती रोगी भी जोड़ा
स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय आंकड़ों में लखनऊ में भर्ती एक रोगी को भी जोड़ लिया है। इस रोगी का पता कानपुर का लिखा हुआ है। इसी वजह से संक्रमितों की संख्या यहां 301 से बढ़कर 302 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें