फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident: दो दोस्तों की बाइक डिवाइडर से टकराई, उछलकर सड़क पर गिरने से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 27 May 2026 12:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: मध्य प्रदेश से केदारनाथ-बद्रीनाथ यात्रा पर बाइक से जा रहे दो दोस्त औरैया में सड़क हादसे का शिकार हो गए। चिरहुली गांव के पास बाइक डिवाइडर से टकराने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बाबा केदार के दर्शन के लिए घर से निकले मध्य प्रदेश के दो युवकों के साथ बुधवार सुबह औरैया में हादसा हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर चिरहुली गांव के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

घायलों की पहचान दुर्गेश (22) और मुकेश (25) निवासी गांव चंदपुर थाना बमीठा जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश के रूप में हुई। दोनों दोस्त मंगलवार रात अपने घर से बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा पर बाइक से निकले थे। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर के अनुसार दोनों घायलों को काफी चोटें आई हैं। अस्पताल में दोनों का उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें