फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: मालगाड़ी की चपेट में आकर मजदूर की मौत, जेब से मिले मोबाइल नंबर से हुई पहचान

Sat, 13 Dec 2025 07:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सीएचसी में मृतक की जेब में मिली पर्ची से नंबर मिलाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फफूंद स्टेशन से इटावा की तरफ जाने वाले डीएफसी ट्रैक पर शनिवार शाम साढ़े बजे के करीब एक एक मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी भिजवाया। तलाशी में मृतक की जेब से एक पर्ची में फोन नंबर निकला। उससे उसकी पहचान हो सकी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नरायण त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के रमऊ गांव निवासी लालजी के रूप में हुई गई। उसकी उम्र करीब 52 साल थी और वह पल्लेदारी करता था। पुलिस ने शव को चिचौली स्थित मोर्चरी के लिए भिजवा दिया। परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि डीएफसी ट्रैक के पास बनी बाउंड्रीवाॅल के नीचे खुले रास्ते से निकलने के दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया मृतक के जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पहचान की गई है। परिजनो को सूचना दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें