फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Maheshwari Scholarship: सुनहरे भविष्य के लिए 1484 छात्रों ने दी परीक्षा, डेढ़ घंटे में पूछे गए 100 प्रश्न

Mon, 30 Oct 2023 02:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में कक्षा नौ से 12 तक के 1484 छात्रों ने हिस्सा लिया। रविवार को दो पालियों में डेढ़ घंटे की परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आर्थिक समस्या किसी मेधावी की पढ़ाई में बाधा न बने, इसके लिए अमर उजाला की ओर से रविवार को डीबीएस कॉलेज गोविंदनगर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के 1484 छात्रों ने हिस्सा लिया। रविवार को दो पालियों में डेढ़ घंटे की परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली सुबह 10 से 11:30 बजे तक हुई। इसमें 11वीं और 12वीं के 845 छात्र परीक्षा देने पहुंचे।

विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे से दो बजे तक चली दूसरी पाली में 9वीं और 10वीं के 639 छात्रों ने परीक्षा दी। अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से करीब घंटे पहले ही कॉलेज पहुंच गए थे। छात्रों को परीक्षा कक्ष तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए कॉलेज परिसर में जगह-जगह बैठक व्यवस्था के पंफ्लेट चिपकाए गए थे। परीक्षा में सौ प्रश्न पूछे गए जिसका जवाब छात्रों को पेन से ओएमआर शीट पर देना था। निगेटिव मार्किंग न होने से छात्रों को काफी राहत रही।

कॉलेज स्टॉफ ने व्यवस्थाएं रखीं चाकचौबंद
परीक्षा पूरी ईमानदारी से हो, इसके लिए कॉलेज के स्टाफ ने पूरी मेहनत के साथ सहयोग किया। सीसीटीवी कैमरे लगे कमरों में छात्रों ने परीक्षकों की मौजूदगी में प्रश्नपत्र हल किए। प्राचार्य अनिल कुमार मिश्रा ने अपने सहयोगियों के साथ दोनों पालियों में परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. कृष्णकांत श्रीवास्तव, प्रो. विकास मिश्रा, प्रो. विवेक पांडेय आदि ने परीक्षा के आयोजन संबंधी जिम्मेदारी बखूबी संभाली।

परीक्षार्थियों की बातचीत...

  • कुछ प्रश्नों ने परेशान जरूर किया लेकिन कुल मिलाकर पेपर काफी आसान लगा। छात्रवृत्ति मिल जाए तो आगे की पढ़ाई करने में बहुत मदद मिल जाएगी। -जैनब अली
  • अमर उजाला का धन्यवाद जो उसने छात्रों का भविष्य संवारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की परीक्षा आयोजित कराई। पेपर अच्छा होने से खुश हूं।  -सत्यम कुमार
  • परीक्षा पास करने के लिए बहुत दिनों से तैयारी कर रहे थे। प्रश्नपत्र देखकर लगा कि मेहनत रंग लाएगी। पहली बार ओएमआर शीट पर पेपर देने का मौका मिला है।  -आंशिका दीक्षित
  • अमर उजाला की नियमित पाठक हूं, पेपर में काफी रोचक और ज्ञानवर्द्धक जानकारी रहती है। परीक्षा के बारे में जानकारी भी अखबार के माध्यम से मिली है।  -कोमल

दो पालियों में हुई परीक्षा बेहतर प्रबंधन और तैयारियों के चलते शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। परीक्षा कक्ष तक पहुंचने में छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जगह-जगह बैठक व्यवस्था के बारे में जानकारी देने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।  -अनिल कुमार मिश्रा, प्राचार्य, डीबीएस कॉलेज

विज्ञापन

गरीब छात्रों का भविष्य सुधारने के लिए अमर उजाला की अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा एक सराहनीय पहल है। परीक्षा के आयोजन बेहतर ढंग से हो, इसके लिए कॉलेज स्टाफ को पहले ही जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।  -गौरवेंद्र स्वरूप, सचिव, डीबीएस कॉलेज प्रबंध समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें