अभिषेक को मरा समझकर भागे
तभी राहुल व पप्पू ने दहेज में मिली कार उस पर चढ़ा दी। अभिषेक को मरा हुआ समझकर आरोपी पिता पुत्र मौके से भाग निकले। जानकारी पर परिजन उसे बिधूना सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से उसे कानपुर के रेफर कर दिया गया। बेटे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज
अछल्दा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि राहुल व उसके पिता पप्पू मिस्त्री पर जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की गई है। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों की तलाश की जा रही है।