फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में चार बदमाशों ने दिनदहाड़े किसान को गोली मारी

Mon, 08 Oct 2018 03:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
औरैया में किसान को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में औरैया जिले के दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े ककोर मुख्यालय के पास एक किसान को चार लोगों ने गोली मार दी। किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से सैफई मिनी पीजीआई रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


यह घटना दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र के ककोर स्थित बिहारी पेट्रोल पंप के पास की है। यहां सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर से डीजल भराने आए किसान प्रेमकिशन उर्फ पप्पू लाला (50) निवासी ग्राम गौरी गंगाप्रसाद के मजरा बियांपुर को चार हमलावरों ने तमंचे से गोली मार दी। 
 
विज्ञापन

औरैया में किसान को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
गोली उसकी गर्दन में लगी। लहुलुहान हालत में क्षेत्रीय लोगों ने किसान को जिला अस्पताल चिचौली में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में सैफई मिनी पीजीआई के लिए रेफर किया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
 
दिबियापुर एसओ और सीओ भी मौके पर पहुंचे। घायल ने पुलिस को चार लोगों के नाम बताए हैं। इस मामले में पुरानी रंजिश की बात बताई जा रही है। दिनदहाड़े हुए इस कांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें