महिला को मृत समझकर युवक मौके से भाग निकला। करीब एक घंटे बाद गांव की महिलाएं मौके पर पहुंची। मरणासन्न हालत में महिला को देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे घर लेकर आए। एम्बुलेंस के आने तक घर में एक डॉक्टर को घर बुलाकर प्राथमिक इलाज कराया और पुलिस को सूचना दी।
महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश आने पर हसवा चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह ने महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने बताया कि वारदात करने वाला युवक रिश्ते में देवर लगता है। उसने दुष्कर्म और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की है।
उधर, सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा, थानाध्यक्ष आशुतोश कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। एक खून से लगी ईंट बरामद की है। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अवैध संबंध के शक में दो साल पहले ग्रामीणों ने दोनों को पीटा था
दुष्कर्म के आरोपी आनंद लोधी के परिवार के लोगों ने दो साल पहले अवैध संबंध के शक में महिला को पीटा था। 15 दिन पहले ही आनंद दिल्ली से लौटा था। आरोपी की तलाश के लिए एसपी ने चार टीमें गठित की हैं। आरोपी के करीबियों को हिरासत में लिया है।
थरियांव थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी आनंद दिल्ली में एक फैक्टरी में काम करता है। बताया गया कि युवक पक्ष के लोगों ने की पिटाई के बाद महिला काफी दिनों तक अवसाद में थी। किसी तरह उसने बच्चों की परवरिश के लिए खुद को संभाला था। महिला युवक और उसके परिवार से मतलब नहीं रखती थी। सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम दिल्ली भी जा सकती है।