फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: डाकू गोप्पा गैंग के सहयोगियों ने की महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर की मारपीट

Mon, 26 Jul 2021 09:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

बहू से छेड़खानी कर दुष्कर्म की कोशिश की, वह दोनों के चंगुल से छूटकर किसी तरह भाग निकली। उसी दौरान उसका पुत्र (महिला का पति) भी आ गया। विरोध करने पर तमंचे की बट से उसके सिर पर कई बार प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जेल में बंद डाकू गोप्पा के गैंग के दो सहयोगियों ने पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर महिला व उसके पति को तमंचे की बट से घायल कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घायल दंपती को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सोमवार को थाना पहाड़ी के एक ग्राम की महिला ने पुलिस को बताया कि डाकू गोप्पा गैंग के दो सहयोगी युवक रविवार की शाम को घर में घुस आए।

बहू से छेड़खानी कर दुष्कर्म की कोशिश की, वह दोनों के चंगुल से छूटकर किसी तरह भाग निकली। उसी दौरान उसका पुत्र (महिला का पति) भी आ गया। विरोध करने पर तमंचे की बट से उसके सिर पर कई बार प्रहार कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


बचाने पहुंची बहू को भी आरोपियों ने पीटा। पड़ोसियों को आता देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया है। जिसकी हालत गंभीर होने के पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया। पीड़िता ने आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें