फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एनपीएस और यूपीएस के विरोध में अटेवा ने मनाया काला दिवस

Thu, 02 Apr 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व पर बुधवार को शिक्षको ने अपने कार्यस्थल से काली पट्टी बांध कर न्यू पेंशन योजना का विरोध जताया। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिले में ब्लॉक स्तर पर अटेवा पदाधिकारियों ने ब्लॉक संयोजक प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में कार्य स्थलों पर अटेवा की टोपी लगाकर एवं काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। माध्यमिक स्तर पर रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां, ग्राम विकास इंटर कॉलेज बुधौली, सरस्वती इंटर कॉलेज सिकंदरा, अकबरपुर इंटर कॉलेज अकबरपुर, जनता इंटर कॉलेज असालतगंज रसूलाबाद, नेहरू इंटर कॉलेज गजनेर, कृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर सहित जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी ने बताया कि एक अप्रैल 2005 के पश्चात सरकारी नौकरियों में पुरानी पेंशन व्यवस्था को खत्म कर दिया गया था। पुरानी पेंशन कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी है। उनका आत्मसम्मान स्वाभिमान है। जिसे शेयर बाजार के हवाले कर हमारे हितों पर कुठाराघात किया गया है। वहीं, शिक्षकों ने हुंकार भरते हुए कहा कि सरकारी नौकरियों में एक अप्रैल 2005 के बाद पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर नवीन पेंशन योजना लागू की गई। उसके बाद एक अप्रैल 2025 से यूपीएस लागू की गई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार से यह अपील की है कि नवीन पेंशन योजना और यूनिफाइड पेंशन स्कीम कर्मचारी विरोधी है। इसे हटा कर पूर्व की भांति पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए। जिससे कर्मचारियों एवं शिक्षकों के बुढ़ापे में सम्मान की रक्षा हो सके। यहां मंडल अध्यक्ष पंकज संखवार, ज्योति शिखा मिश्रा, अनुपम प्रजापति, मृदुला तिवारी, बिहारी लाल आनंद, अखिलेश कुमार पाल, अनंत त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें