फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: जुए और शराब की लत ने छीनी जिंदगी, जमापूंजी बर्बाद होने पर किसान ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या

Wed, 01 Apr 2026 06:27 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर देहात जिले के डेरापुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के कपासी कला गांव में एक किसान ने अपनी जमापूंजी जुए और शराब में बर्बाद होने के बाद मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
राजेश संखवार। फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार सुबह करीब 11 बजे जब ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो उन्होंने गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर राजेश संखवार (50) का शव फंदे से लटका देखा। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राजेश के छह बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बेटे विपिन के अनुसार, उसके पिता को शराब और जुए की लत थी। पिछले 15 दिनों के भीतर उन्होंने खेती के करीब 70 से 80 हजार रुपये हार दिए थे। पैसा खत्म होने के बाद वह गहरे तनाव में थे और पिछले तीन दिनों से लगातार आत्महत्या का प्रयास कर रहे थे, लेकिन परिजन उन्हें समझा-बुझाकर बचा लेते थे। बुधवार सुबह वह सबकी नजर बचाकर घर से निकल गए और आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आर्थिक तंगी और तनाव के कारण आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें