जिले में 55620 मतदाताओं की उम्र 80 वर्ष से अधिक है। वहीं, दिव्यांगों की संख्या 23661 है। घर से वोट डालने के लिए 12 डी फार्म भरकर सहायक रिटर्निंग अफसर को देना होगा।
विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं और दिव्यांगों के लिए चुनाव आयोग ने घर से मतदान करने की सुविधा प्रदान की है। इन्हें वोट डालने के लिए पोस्टल बैलेट दिए जाएंगे। जिले में 55620 मतदाताओं की उम्र 80 वर्ष से अधिक है।
विज्ञापन
वहीं, दिव्यांगों की संख्या 23661 है। घर से वोट डालने के लिए 12 डी फार्म भरकर सहायक रिटर्निंग अफसर को देना होगा। वह वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजनों की सूची बनाकर जिला निर्वाचन कार्यालय में देंगे। यहां से पोस्टल बैलेट दिए जाएंगे। सर्विस वोटरों की तरह ही इन वोटों की अलग से गिनती की जाएगी। इन्हें मतगणना के अंतिम परिणाम में समाहित किया जाएगा।