फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंच आशा कार्यकर्ताओं ने मांगा नियमतीकरण

विज्ञापन
एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपती आशा कार्यकर्ता। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर स्कीम वर्करों के नियमतीकरण की मांग की। कहा कि दिन रात मेहनत करने के बाद भी अल्प मेहनताना मिल रहा है। परिवार की जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं। नियमानुसार वेतन, अवकाश, भत्ता आदि की सुविधाएं दी जाएं। प्रधानमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

उप्र ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा यूनियन काफी समय से नियमित किए जाने की मांग कर रहा है। शनिवार को जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आशा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचीं। जिलाअध्यक्ष अंजू कटियार, जिला सचिव मीना सचान ने कहा कि आशा कार्यकर्ता विषम हालात में काम कर रहीं हैं। 45वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश लागू कर वर्कर का दर्जा मिले और मानदेय की बजाय वेतन दिया जाए। कहा कि न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपये हो तो आशा कार्यकर्ता परिवार की जरूरतें पूरी करने में सक्षम बनें।
सेवानिवृत्त स्कीम वर्कर को सेवानिवृत्त लाभ के रूप में पांच लाख रुपये एक मुश्त दिए जाएं। कार्यस्थल पर विश्राम कक्ष, सुरक्षा व शौचालय का प्रबंध किया जाए। जबकि, कोरोना संक्रमण से मौत पर 50 लाख रुपये बीमा कवर आश्रितों को दिया जाए। बाद में एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा को ज्ञापन दिया गया। यहां मंजू, मनोरमा, विष्णु कुमारी, छुन्नी, रन्नो देवी, कौशल्या, सुनीता, भागवती और ममता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें