फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद हुई सरवनखेड़ा क्षेत्र पंचायत की बैठक

विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करती ब्लॉक प्रमुख। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। करीब दो वर्ष बाद शनिवार को ब्लाक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में जिले का कोई अधिकारी व जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा। बैठक में सदस्यों ने अपनी समस्या सदन के सामने रखी। ब्लाकस्तरीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी सदस्यों को दी।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख महामाया यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि पिछली बैठक 26 सितंबर 2018 में हुई थी। उस दौरान 22 कार्य स्वीकृत किए गए थे। जिसमें सात कार्य धनाभाव के चलते पूरे नहीं हो सके हैं। उन्होंने सदन को बताया कि 10 पंचायत भवन, 45 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का कार्य चल रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी सरवनखेड़ा डॉ. विशाल दिवाकर ने सभी सदस्यों से संक्रामक रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का अनुरोध किया।
सीडीपीओ कुंवर धर्मेंद्र सिंह ने कन्या सुमंगला योजना की जानकारी सदन में दी। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में अध्यापकों की बायोमीट्रिक हाजिरी के लिए टेबलेट देने की योजना शीघ्र चालू हो जाएगी। बैठक में ग्राम प्रधान गजनेर मधु सिंह के पुत्र बउवा सिंह ने गांव में फैली गंदगी के बारे में बताया। बीडीओ ने रोस्टर बनाकर सफाई कराने का भरोसा दिया। ग्राम प्रधान गुजराई उमेश त्रिवेदी ने ग्राम पंचायत अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। बैठक में कुल 55 प्रस्ताव आए। करीब पांच करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने का अनुमोदन सदस्यों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें